HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अवैध संबंधों से रोका तो पत्नी को मार डाला

अमृतसर. अवैध संबंधों से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का दम घोट कर हत्या कर डाली। पोस्टमार्टम में दम घुटने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जहाज नगर इलाके के एकता नगर निवासी लाभ सिंह ने बताया कि उसकी बहन मनजीत कौर की शादी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के गांव नंगली निवासी सविंदर सिंह के साथ ११ वर्ष पहले हुई थी। इसके एक वर्ष बाद सविंदर मनजीत को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। वह अक्सर उसकी पिटाई भी करता था। सविंदर के कुछ वर्ष से किसी महिला के साथ अवैध संबंध भी चल रहे थे। इसका पता जब मनजीत को चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया।

इस पर सविंदर उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। ९ जुलाई को सविंदर ने उन्हें फोन पर बताया कि मनजीत कुछ समय से बीमार थी, इसलिए उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। हत्या का संदेह होने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

हत्यारोपी गिरफ्तार
सीमावर्ती कस्बा खेमकरण में सुखविंदर सिंह की हत्या करने के आरोपी को रविवार को पुलिस ने काबू कर लिया। उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसपी (डी) परमदीप सिंह तेजा ने बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ सिपाहिया की मजदूरी मांगने पर गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। आरोपी बोहड़ सिंह, सुरजीत सिंह, राकेश कुमार को मौके पर ही काबू कर लिया गया था, लेकिन जगजीत सिंह भाग निकला था। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: