HomeSportsCricket Cricket

दो साल बैन झेलेंगे मोहम्मद आसिफ!

नई दिल्ली/दुबई/कराची.पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ इंडियन प्रीमियर लीग के डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। आईपीएल ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। इससे पहले सन 2006 में भी उन पर प्रतिबंधित दवाएं लेने आरोप लग चुका है। आसिफ पर दो साल का बैन लग सकता है।

रविवार को खबर आई थी कि भारतीय उपमहाद्वीप का एक तेज गेंदबाज विश्व डो¨पग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा आईपीएल टूर्नामेंट में किए गए डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद शक की सुई आसिफ की ओर घूम रही थी। आईपीएल आयोजकों ने सोमवार को पुष्टि कर दी कि आसिफ ही दोषी पाए गए हैं। गौरतलब है कि आसिफ का दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रायल्स के बीच हुए सेमीफाइनल के बाद डोप टेस्ट किया गया था। आईपीएल ने स्विट्जरलैंड स्थित लैब के परिणाम को वाडा के नियमों के अनुसार टूर्नामेंट के दौरान अचानक जांच करने वाली स्वीडन की स्वतंत्र एजेंसी आईडीटीएम के नमूने से मिलाया।

इसके बाद यह पुष्टि की गई कि प्रतिबंधित दवा का सेवन करने वाला तेज गेंदबाज कोई और नहीं आसिफ ही हैं। कार्रवाई की जिम्मेदारी बीसीसीआई की : आईसीसी ने कार्रवाई की जिम्मेदारी बीसीसीआई पर छोड़ दी है। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि आईसीसी के एक सदस्य देश द्वारा इस तरह की जांच की गई थी, इस मामले में यह बीसीसीआई की जिम्मेदारी है कि वह इस मामले में पकड़े गए खिलाड़ी के खिलाफ सही तरीके से उचित कदम उठाए।

क्या है नैंड्रोलोन

मोहम्मद आसिफ के डोप टेस्ट में नैंड्रोलोन का सेवन करना पाया गया है। नैंड्रोलोन और खिलाड़ियों का रिश्ता काफी पुराना है। यह एह ऐसी दवा है जो मानव शरीर में घुलकर कुछ मिनटों के लिए शक्ति बढ़ा देती है। इस दवा के सेवन का सबसे चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब टूअर दे फ्रांस (साइकिल रेस) के विजेता फ्लोएड लैंडिस को नैंड्रोलोन का पॉजिटिव पाया गया। 2006 में भी मोहम्मद आसिफ और शोएब अख्तर नैंड्रोलोन के सेवन के दोषी पाए गए थे।

किस लिए बनी यह दवा: नैंड्रोलोन मेल सैक्स हार्मोन बढ़ाने में सहायक है। किसी सीरियस इंजरी के दौरान कमजोर हुए टिश्यूस को रिबिल्ड करने के लिए इसको इजाद किया गया है। इस दवा के साथ हाई प्रोटीन और कैलोरीस लेना बेहद जरूरी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: