HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग में रिकॉर्ड हैक का खतरा

मुंबई.अगर आप ऑनलाइन इनकम टैक्स जमा करने की सोच रहे हैं तो दो बार फिर से सोच लें। इंटरनेट पर किसी भी शख्स के लिए आपका अकाउंट हैक करना बहुत ही आसान है और वह आपके टैक्स रिकॉर्ड तक आराम से पहुंच सकता है।

चार स्टैप में हैकिंग : हैकर को सिर्फ आपका नाम, पैन और आपकी जन्मतिथि मालूम होनी चाहिए। इसके बाद सबसे पहले हैकर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑनलाइन टैक्स जमा करने वाली (www. in cometaxindiaefiling.com) पर ‘लॉग इन’ कर ‘फॉरगॉट पासवर्ड’ पर क्लिक करना होगा। पासवर्ड बदलने के लिए लॉग इन पासवर्ड का पता होना जरूरी है। इसके बाद जिस शख्स का रिकॉर्ड पता करना हो, उसका पैन नंबर डालकर लॉग-इन करें। अगर किसी कंपनी/एचयूएफ के बारे में जानकारी हासिल करनी है तो क्रमश: उसकी डेट ऑफ इनकारपोरेशन या एचयूएफ के मुखिया की जन्मतिथि दर्ज करनी होती है। इसके बाद पासवर्ड बदलकर अकाउंट से सारी डिटेल निकाल ली जाती है।

क्या मालूम किया जा सकता है

1. सालभर की सकल आय।

2. टैक्स बचाने के लिए किया गया निवेश।

3. स्रोत पर टैक्स कटौती।

4. प्राप्त किया गया रिफंड।

5. फोन नंबर और पता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: