HomeNewsRajasthanKota Kota

हनुमानगढ़ का मुकेश टॉपर

कोटा. राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय ने सोमवार शाम राजस्थान प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (आरपीईटी, 08) का परिणाम घोषित कर दिया है। इसकी मेरिट सूची में हनुमानगढ़ का मुकेश लखोटिया टॉप रहा है।

दूसरे स्थान पर कोटा का अखिल गुप्ता और तीसरे स्थान पर जोधपुर का विशाल गर्ग रहा। मेरिट में आए दस बच्चों में से तीन के प्राप्तांक 119 हैं, जबकि बाकी सातों के प्राप्तांक 118 हैं। रैंक तय करने का आधार मैथ्स में मिले अंकों को माना गया।

श्रुति चौधरी, लड़कियों में पहला स्थान

शिव शक्ति नगर की श्रुति चौधरी ने आरपीईटी में छात्राओं में पहले नंबर पर जगह बनाई है। श्रुति सफलता का श्रेय माता-पिता तथा दोस्त साक्षी को देती है। श्रुति का आईआईटी मुंबई में चयन हो चुका है।

विनीत सिंघल, मेरिट में पांचवां स्थान

आरपीईटी में पांचवें और जयपुर में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विद्याधर नगर निवासी विनीत सिंहल अपनी सफलता को मम्मी-पापा का आशीर्वाद और गुरुजनों का सही मार्गदर्शन बताता है। सिंहल ने कहा कि आरपीईटी में चयनित होने के बावजूद वे इसमें नहीं जा सकेंगे। क्योंकि पंद्रह दिन पहले उनका चयन बिट्स पिलानी में हो गया।

रोहित जैन, छठा स्थान

छठी रैंक प्राप्त करने वाले रोहित जैन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। फिलहाल उसने अभी भविष्य के बारे में कुछ तय नहीं किया है, लेकिन कंप्यूटर प्रोग्रामिंग उसका पसंदीदा विषय है।

मनीष कुमार पाठक, 10वां स्थान

भविष्य में सिविल इंजीनियर बनने की तमन्ना रखने वाले मनीष को विश्वास था कि आरपीईटी की वरीयता सूची में आएगा। मनीष अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद सहित कोचिंग संस्थान को भी देता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: