bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

महिला बॉडीगार्ड बचाएंगी धोनी को

रांचीभारतीय खेल जगत में पहली बार किसी सितारा खिलाड़ी के लिए महिला बॉडीगार्ड्स की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा पाने वाले खिलाड़ी का नाम है महेंद्र सिंह धोनी। धोनी को ‘दीवानियों’ से बचाने के लिए अब उनके साथ महिला बॉडीगार्डस साथ-साथ चलेंगी। भारतीय खेल के आइकॉन नंबर एक धोनी के लिए सशस्त्र बॉडीगार्डस की व्यवस्था झारखंड पुलिस ने की है। इसके तहत रांची में धोनी के घर के बाहर पांच महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया है।

पिछले सप्ताह गृहनगर रांची पहुंचे धोनी की महिला प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। माही को भी इस बात का बखूबी एहसास है, जिसके चलते ही भारतीय वनडे कप्तान महिला बॉडीगार्डस रखने को राजी हुए हैं। अपनी ड्यूटी के बारे में पांच बॉडीगार्डस में से एक ने सोमवार को कहा कि धोनी को महिला प्रशंसकों की संख्या बड़ी मात्रा में है। बॉडीगार्डस की ड्यूटी धोनी को उन प्रशंसकों से बचाना है।

इसके लिए वे शहर में धोनी के साथ-साथ रहेंगी। गौरतलब है कि पूर्व में धोनी को अपनी ‘दीवानियों’ के चलते कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पिछले दिनों कोलकाता में इसी प्रकार की एक घटना में एक ‘दीवानी’ सुरक्षा घेरा तोड़कर धोनी के पास जा पहुंची थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: