लंदन.ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। दूसरा टेस्ट लीड्स के हे¨डग्ले में शुक्रवार से शुरू होगा। फ्लिंटॉफ १८ महीने के बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं।
पिछले दो साल से टखने की चोट से परेशान ३क् वर्षीय फ्लिंटॉफ के चोटिल बाएं टखने का चौथा ऑपरेशन सफल रहा है। वे अपनी काउंटी टीम लंकाशायर के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल जनवरी में खेला था।
फ्लिंटॉफ को १२ सदस्यीय टीम में क्रिस ट्रेमलेट की जगह शामिल किया गया है। इंग्लैंड ने पिछले छह टेस्टों में अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट लॉर्डस में सोमवार को ड्रॉ खत्म हुआ।
इंग्लैंड के कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि उनके दिमाग में यह हमेशा था कि फ्रेडी को टीम में वापस लाना है। वे १८ महीने तक खेल से बाहर रहे हैं। उन्हें खेल से अभ्यस्त होने में कुछ समय लगेगा। उनसे एकदम चमत्कार की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है :
माइकल वॉन (कप्तान), एंड्रयू स्ट्रॉस, एलेस्टेयर कुक, केविन पीटरसन, इयान बेल, पॉल को¨लगवुड, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, टिम एम्बरोस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रेयान साइडबॉटम, मोंटी पनेसर और जेम्स एंडरसन।
फ्लिंटॉफ का टेस्ट मैचों में प्रदर्शन :
टेस्ट रन औसत उच्च 100/50 विकेट 67 3381 32.50 167 5/24 197