bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

इंडियाना पोलिस में पेस- भूपति को शीर्ष वरीयता

नई दिल्ली.भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी को बुधवार से अमेरिका में शुरू हो रही इंडियाना पोलिस टेनिस चैंपियनशिप में शीर्ष वरीयता दी गई है। पांच लाख २५ हाजर डॉलर इनामी राशि वाली यह स्पर्धा भारतीय जोड़ी की ओलिंपिक से पहले आखिरी एटीपी स्पर्धा होगी। इससे पहले पेस और भूपति की जोड़ी हॉलैंड में ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में एक साथ खेली थी, जिसमें यह जोड़ी उपविजेता रही थी।

इंडियाना पोलिस के पहले राउंड में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर पेस और भूपति की जोड़ी का पहले राउंड में मुकाबला बुधवार को वाइल्ड कार्ड प्रवेशी कनाडाई जोड़ी डेनियल नेस्टोर और फ्रेडरिक निमयार से होगा।

बोपन्ना-कुरैशी भी पेश करेंगे चुनौती :-

हॉल आफ फेम टूर्नामेंट की उपविजेता भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी भी इस टूर्नामेंट में खेल रही है। पहले राउंड में इस जोड़ी को चौथी वरीयता प्राप्त रूस के इगोर मुनिस्टयन और दिमीत्री तुर्सनोव की जोड़ी से भिड़ना होगा।

वेस्ट क्लासिक टूर्नामेंट में खेलने को तैयार सानिया :-

सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए बैंक वेस्ट क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट अमेरिका में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। अपने पहले टियर टू मुकाबले में सानिया ब्रिटिश क्वालीफायर अन्ने किथावोंग के खिलाफ खेलेंगी। अगर सानिया दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रही तो यहां छठी वरीयता प्राप्त फ्रांस की मारियोन बारतोली से मुकाबला होगा। २१ वर्षीय सानिया युगल में रूस की अन्ना चेकवेताद्जे के साथ जोड़ी बनाकर खेलेंगी। यह जोड़ी अपने पहले राउंड में चेक गणराज्य की इवा हरदिनोवा और ब्लादिमारा उलरोविया से खेलेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: