Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
कैटरीना इस समय रणबीर की नायिका के रूप में काम कर रही हैं। इन दोनों की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि कैटरीना फिल्म के सेट पर बेहद खुश नजर आती हैं और सभी के साथ खूब घुल-मिलकर बातें करती हैं। कैटरीना की खुशी की वजह रणबीर हैं। पहली बार हमउम्र नायक के साथ काम करने का मौका मिलने से वे बहुत खुश हैं।
कैटरीना ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है वह सलमान, गोविंदा, अक्षय कुमार के साथ ही नजर आई हैं। उनकी लगभग हर फिल्म सफल हुई है, लेकिन हमउम्र नायक के साथ काम करने की इच्छा काफी समय बाद पूरी हुई है। उनका यह सपना राजकुमार संतोषी ने पूरा किया है। संतोषी ने अपनी नई फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में
रणबीर और कैटरीना की जोड़ी बनाई है। सूत्रों ने बताया कि ऊटी में जब शूटिंग चल रही थी, तब कैटरीना सेट पर काफी धमाल करती थीं। कॉलेज युवाओं की तरह वे सभी का मजाक उड़ातीं और हमेशा हंसती रहतीं।
रणबीर के साथ उनकी बहुत अच्छी कैमिस्ट्री बनी थी और दोनों सेट पर खूब हंसी-मजाक करते थे। हमउम्र होने के साथ ही दोनों की बहुत सी आदतें भी समान हैं और वे लंबे समय तक बातें करते रहते हैं। इस बारे में संपर्क करने पर कैटरीना ने कहा कि हमउम्र लोगों के साथ कुछ अलग ही रैपो बनता है क्योंकि विचार एक जैसे होते हैं। लंबे अरसे बाद मुझे अपनी उम्र के नायक के साथ काम करने का मौका मिला है। जिसे मैं एंजाय कर रही हूं, लेकिन आप इसमें से कुछ गलत खबर न निकालें।