HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अनिल, मिथुन भी बने गायक

अभिनय के साथ-साथ गाना गाने की इच्छा तकरीबन हर कलाकार की होती है। कुछ कलाकारों की यह इच्छा पूरी होती है, तो कुछ की नहीं। अनिल कपूर और मिथुन चक्रवर्ती भी लंबे समय से गाना गाना चाहते थे। उनकी यह इच्छा आशा भोसले ने पूरी कर दी है। आशा के नया एलबम ‘आशा एंड फ्रेंड्स ३’ में अनिल और मिथुन गाते हुए नजर आएंगे।

उल्लेखनीय है कि आशा ने इसके पहले ‘आशा एंड फ्रेंड्स’ एलबम के लिए ब्रेट ली व संजय दत्त से गाने गंवाए थे। हालांकि संजय दत्त पहले भी कुछ गानों में आवाज दे चुके थे, लेकिन ली को भारत में पहली बार माइक के सामने आशाजी ने ही खड़़ा किया। सूत्र ने बताया कि ‘आशा एंड फ्रेंड्स’ को मिली सफलता से उत्साहित होकर वे अब ‘आशा एंड फ्रेंड्स ३’ का निर्माण करने जा रही हैं। नए एलबम में अनिल कपूर और मिथुन चक्रवर्ती गाते हुए नजर आएंगे।

आशा ने बताया कि अनिल और मिथुन, दोनों ही बहुत अच्छे गायक हैं। ये दोनों कलाकार गा सकते हैं, इसका अंदाजा आपको कैसे लगा, यह पूछने पर आशा ने कहा कि इतने वष्रो से मैं संगीत के क्षेत्र में हूं इसलिए मुझे पता चल जाता है कि कौन अच्छा गा सकता है। अनिल कपूर को पहले मैंने एक-दो बार गाते हुए सुना था इसलिए मुझे पता है कि वह अच्छा गा सकते हैं। इसी तरह मिथुनदा के बारे में भी मुझे पता चला कि वे अच्छे गायक है। इसी वजह से मैंने इन दोनों को गाने का मौका दया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: