Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
मल्लिका शेरावत को अनारकली बना कर पेश करने वाले लेखक-निर्देशक संजय छेल अब परेश रावल और कोंकणा सेन शर्मा के इश्क की कहानी लेकर आ रहे हैं। वे ‘फेंटास्टिक’ नाम से फिल्म शुरू करने जा रहे हैं जिसमें कोंकणा के साथ परेश रावल, राहुल खन्ना और जावेद जाफरी नजर आने वाले हैं।
परसेप्ट पिक्चर कंपनी द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो रही है। परसेप्ट ने संजय को तीन फिल्मों के लिए साइन किया है जिसमें से ‘फेंटास्टिक’ पहली फिल्म है। अपनी नई फिल्म में वे परेश रावल और कोंकणा की जोड़ी बना रहे हैं।
संपर्क करने पर खबर की पुष्टि करते हुए संजय ने बताया कि ‘फेंटास्टिक’ में परेश और कोंकणा की जोड़ी बनाई है, लेकिन वह पूरी कहानी नहीं बल्कि कहानी का एक हिस्सा है। इस जोड़ी को पहली बार एक साथ लाने के साथ ही मैं राहुल खन्ना को भी पहली बार कॉमेडी किरदार में पेश करने जा रहा हूं।