नई दिल्ली.प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने करीब दो हजार करोड़ रुपए की लागत वाली सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का न्यौता स्वीकार कर लिया है। प्रस्तावित शिलान्यास समारोह रोहतक में ही होगा और इसके कार्यक्रम को आगामी 22 जुलाई को यूपीए सरकार के संसद में विश्वासमत के बाद अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
यह जानकारी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से उनके सात रेसकोर्स रोड स्थित आवास पर मुलाकात के बाद दी। करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात में दीपेंद्र ने प्रधानमंत्री से प्रस्तावित परियोजनाओं से लेकर परमाणु करार और प्रदेश व देश के हालात पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान दीपेंद्र ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरा हरियाणा प्रदेश खासकर राज्य के युवा भविष्य में बिजली की जरूरतों को देखते हुए परमाणु करार के मसले पर उनके प्रति एकजुट हैं।
डा. सिंह ने परमाणु करार के मसले पर दीपेंद्र की एस्टन स्ट्रैट्रजी ग्रुप और अमेरिकी सीनेटरों के साथ मुलाकात के दौरान सक्रिय भूमिका की सराहना की और कहा कि उक्त प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी नेतृत्व और तर्क क्षमता अच्छा परिचय दिया और वे खुद भी इससे काफी प्रभावित हुए। उल्लेखनीय है कि दीपेंद्र ने परमाणु करार के मसले पर युवा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में दो-तीन बार अमेरिका की यात्रा करके परमाणु करार के मसले पर चली बातचीत में भाग लिया था।
ये हैं प्रोजेक्ट
> स्कूल का अनुशासन, वहां क ी ड्रैस और टीचर्स की डांट से अब निजात
> मिल सकेगी क्योंकि स्कूल के स्टूडैंट्स अब कॉलेज स्टूडैंट्स में बदल जाएंगे।
> कॉलेजों में शुरू हो रहे स्कूल का अनुशासन