राजधानी हरियाणा.झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित प्रथम फैडरेशन कप राष्ट्रीय लॉन बालिंग प्रतियोगिता में एचसीएस अधिकारी डा.एसएस दलाल को कांस्य पदक मिला है। डा.दलाल फिलहाल पलवल शूगर मिल के एमडी के पद पर कार्यरत हैं। प्रतियोगिता की मिश्रित ट्रिपल श्रेणी में डा.दलाल के अलावा उनकी पत्नी कमला दलाल और बेटे हर्षवद्र्वन ने भी हिस्सा लिया था और कांस्य पदक जीता था।
जनसंख्या गणना में अव्वल काम करने के लिए उन्हें प्रशासनिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति सिल्वर मेडल भी मिल चुका है। रेवाड़ी और गुड़ागांव के एडीसी रहे डा.दलाल के कविता संग्रह का हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडडा ने पिछले दिनों विमोचन भी किया था।