bhaskar Web English
HomeNewsHimachal PradeshShimla Shimla

पेंशनर्स ने दिखाई ताकत

हमीरपुर. हिमाचल के पेंशनर्स ने 12वें स्थापना में भीड़ जुटाकर अपनी ताकत तो दिखाई ही, साथ ही सरकार को भी यह एहसास करवा दिया कि उनकी मांगें कितनी जायज हैं। मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल और शिक्षा मंत्री आईडी धीमान के अलावा सभी वक्ताओं ने पेंशनर्स की मांगों को सुलझाने का वायदा किया।

प्रदेश के कोने-कोने से पेंशनर्स ने पहली मर्तबा एक प्लेटफॉर्म पर इकट्ठे होकर सरकार से वर्र्षो से चली आ रही समस्याओं का दुखड़ा रोया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं में सीधे तौर पर उन्हीं मांगों को हल करने का ऐलान किया जिनके साथ वित्तीय समस्या नहीं जुड़ी हुई है। लेकिन पेंशनर्स ने जिस अंदाज में पंजाब आधार पर मिलने वाले लाभों को 1989 के बाद से नहीं दिए जाने का दुखड़ा रोया। मुख्यमंत्री ने दो माह के भीतर उन्हें सुलझाने का दम भी दिखाया।

पेंशनर्स भी राज्य भर से बड़े उत्साह के साथ पहुंचे हुए थे। यही कारण था कि मुख्यमंत्री को भी दरियादिली दिखानी पड़ी। यह पहला मौका है कि जब पेंशनर्स के किसी सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को जायज ठहराते हुए हल करने के लिए समय अवधि का भी ऐलान किया हो।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: