हमीरपुरमुख्यमंत्री प्रो.प्रेमकुमार धूमल ने मंगलवार दोपहर सासन में 10 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी और एप्लाइड न्यूट्रीशियन संस्थान के भवन की आधारशिला रखी। यह भवन डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। इसका निर्माण कार्य सितंबर माह के अंत में शुरू कर दिया जाएगा।
इस संस्थान के भवन पर 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसमें 8 करोड़ सिविल वर्क पर और दो करोड़ तकनीकी उपकरणों की खरीद पर खर्च किए जाएंगे। यह संस्थान पूरी केंद्र सरकार की ओर से तैयार करवाया जाएगा। इस संस्थान के लिए दो करोड़ की अलग से ग्रांट मुहैया करवाने के भी सरकार प्रयास कर रही है। संस्थान में तीन वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस इन हॉस्पिटेल्टी एंड होटल एडमिनस्ट्रेशन कोर्स में 360 स्टूडेंट्स दाखिला लिया करेंगे।