भोपाल.राज्य शासन ने आधा दर्जन उप पुलिस महानिरीक्षकों को पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक बनाया है।उनकी नई पदस्थापनाएं भी की गई हैं। इसके अलावा आईजी, डीआईजी और एआईजी स्तर के सात अन्य अफसरों के तबादले भी किए गए हैं। भोपाल रेंज की डीआईजी अनुराधा शंकर को पीएचक्यू भेजा गया है। उनकी पदस्थापना को तीन साल हो चुकने की वजह से हटाया गया है। अशोक अवस्थी भोपाल रेंज के नए उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) पदस्थ किए गए हैं।
अफसर वर्तमान में नई पदस्थापना
राजेंद्र कुमार आईजी अपराध अनुसंधान पीएचक्यू भोपाल आईजी बिसबल इंदौर
केएल मीना आईजी अजाक पीएचक्यू भोपाल आईजी अग्निशमन भोपाल
सुशोभन बनर्जी डीआईजी पीएचक्यू भोपाल आईजी मानव अधिकार आयोग भोपाल
जीआर मीणा डीआईजी रीवा आईजी नारकोटिक्स इंदौर
सुषमा सिंह डीआईजी अजाक पीएचक्यू भोपाल आईजी लोकायुक्त संगठन भोपाल
आरपी सिंह डीआईजी अपराध अनुसंधा पीएचक्यू भोपाल आईजी अपराध अनुसंधान पीएचक्यू भोपाल
एनएल डोंगरे डीआईजी खरगोन आईजी अजाक पीएचक्यू भोपाल
बीबीएस ठाकुर डीआईजी जेएनपीए सागर आईजी पीटीआरआई पीएचक्यू भोपाल
अशोक अवस्थी डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर डीआईजी भोपाल रैंज
अनुराधा शंकर सिंह डीआईजी भोपाल रैंज डीआईजी पीएचक्यू भोपाल
आरपी श्रीवास्तव डीआईजी बिसबल इंदौर डीआईजी पीएचक्यू भोपाल
अनिल कुमार एआईजी विशेष शाखा पीएचक्यू भोपाल एसपी लोकायुक्त
आरएस कौल एआईजी पीएचक्यू (एकाउंट्स) भोपाल एसएसपी रेडियो भोपाल