News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior गुना. जहां अधिकांश जिलों के किसानों को बारिश का इंतजार है। वहीं गुना के किसानों पर अच्छी बारिश कहर बनकर टूट चुकी है। गुना में इस वर्ष अब तक बीते वर्ष की तुलना में 110 मिलीमीटर अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में अभी तक 440 एमएम बारिश हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में 331 एमएम बारिश हुई थी। जिले की औसत बारिश 1037 एमएम है। मौसम पूर्व हुई अच्छी बारिश को देखते हुए किसानों ने खरीफ की फसल सोयाबीन, मक्का और ज्वार की बोवनी कर दी थी। जो बाद में हुई बारिश के कारण गलकर नष्ट हो गई।
इसके बाद किसानों ने दोबारा बोवनी की। फिर अधिक बारिश से अधिकांशत: फसल खराब हो गई है। इस बार खरीफ के लिए 2 लाख 20 हजार हैक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से २ लाख १४ हजार हैक्टेयर में बोवनी हो चुकी है।