HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब : 6 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

चंडीगढ़.पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का मूल वेतन और डी.पी पर मंहगाई भत्ता 41 फीसदी से बढ़ाकर 47 फीसदी कर दिया है। इसका भुगतान 1 जनवरी 2008 से किया जाएगा। एक जनवरी 2008 से 31 जुलाई 2008 तक बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा होगा और 1 अगस्त 2008 से मंहगाई भत्ते की किश्त नकद दी जाएगी।

पेंशनर्स को भी बढ़ा मंहगाई भत्ता 1 जनवरी 2008 से नकद दिया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 1 जनवरी 2004 को या इसके बाद कंट्रीब्यूट्री पेंशन स्कीम के तहत नौकरी में आए मुलाजिम, जिनका स्कीम के टायर-11 के तहत खाता नहीं खुला है उन मुलाजिमों के नाम पर विभाग पंजाब के डाक खानों से राष्ट्रीय बचत सर्टीफिकेट, किसान विकास पत्रों की खरीद करेगा। इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को हिदायतें दे दी गई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: