HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सुडौल कंधों पर सटीक दिमाग

परदे के पीछे.सोलह जुलाई कैटरीना कैफ का जन्मदिन है। इस समय वे सबसे अधिक कामयाब सितारा हैं क्योंकि उनकी पिछली चार फिल्में सफल रहीं जिसमें ‘नमस्ते लंदन’, ‘पार्टनर’और ‘वेलकम’ ने आय के रिकॉर्ड बनाए। इनमें से कोई भी फिल्म उसके अभिनय या सौंदर्य के कारण नहीं चली है, परंतु हमारे फिल्म उद्योग में सफल फिल्म की यूनिट में चाय पिलाने वाला स्पॉटबॉय भी कालर ऊंची करके चलता है और उसकी चाल में अकड़ आ जाती है।

आजकल हिंदुस्तानी सिनेमा में यह बात बहुत महत्वपूर्ण हो गई है कि विदेश वितरण क्षेत्र में सितारे की क्या अहमियत है क्योंकि सिनेमाई डॉलर सिनेमाई रुपए पर बहुत भारी पड़ता है। उद्योग में अंतरराष्ट्रीय करंसी का एक्सचेंज रेट अलग है। इस विदेश क्षेत्र में आज भी ऐश्वर्या राय नंबर एक हैं और कैटरीना नं. 2 हैं और इत्तेफाक की बात है कि एक के साथ सलमान खान का नाम पहले जुड़ा था और दूसरी के साथ आज जुड़ा है। विदेश क्षेत्र में रानी मुखर्जी अपनी विगत आदित्यीय विफलताओं के कारण पिछड़ गई हैं और करीना सुंदर और प्रतिभाशाली होते हुई भी ‘जब वी मैट’ के अतिरिक्त कभी सफल नहीं रहीं और हाल ही में उसके नए प्रेम प्रकरण से डॉलर दर्शक खफा हैं।

कुछ वर्ष पूर्व जब अपनी मातृभूमि इंग्लैंड से 9 बहनों के परिवार की ज्येष्ठ कन्या कैटरीना सितारा बनने भारत आईं तब उन्हें न हिंदी आती थी, न अभिनय आता था और न ही वे नृत्य कर सकती थीं। उनके पास सीखने की इच्छा थी और कामयाब होने का विश्वास। इसी दौर में सलमान ने उनका मार्गदर्शन किया। पत्रकारिता के इस नए दौर में मनगढंत बातें प्रकाशित की जाती हैं। अफवाह थी कि सलमान ने उन्हें थप्पड़ मारा।

यह भी कहा गया कि सलमान को उनका अक्षयकुमार के साथ काम करना पसंद नहीं। स्वयं द्वारा निर्माण की गई ‘पार्टनर’ में सलमान ने कैटरीना और गोविंदा की जोड़ी बनाई। लंदन में शिक्षित कैटरीना जैसी आधुनिका कभी किसी का थप्पड़ सह सकती है। सलमान का ख्याल है कि यथार्थ के प्रेमियों को परदे पर जनता पसंद नहीं करती। सुभाष घई की युवराज में वे पति-पत्नी हैं।

बहरहाल कैटरीना ने कड़ा परिश्रम करके अपनी कमजोरियों को दूर किया और ‘नमस्ते लंदन’ में अभिनय भी अच्छा किया। इतने कठोर परिश्रम के बाद मिली कामयाबी को वे अच्छी तरह भुनाना चाहेगीं और यह उनका हक है। वे बहुत महत्वकांक्षी और अनुशासित हैं। उन्हें पैसा के मूल्य और उपयोगिता की अच्छी समझ है और उन्होंने भूमि में पूंजी निवेश किया है। हर देश का युवा वर्ग आजकल एक सा सोचता है।

कैटरीना ने सलमान की निकटता के बावजूद बैंकॉक में अमिताभ आयोजित समारोह में आइटम प्रस्तुत किया और अच्छा खासा मेहनताना भी प्राप्त किया। स्वस्थ मित्रता में आप मित्र के पूर्वग्रह या शत्रुता को नहीं अपनाते। कैटरीना के सुडौल कंधों पर सोच-विचार करने वाला दिमाग भी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
avtarsharma
Wednesday, 16th Jul 2008, 9:48
wish you very happy your birthday. i prayer from god for you for your seccess.
ashutosh
Wednesday, 16th Jul 2008, 11:13
hi kaitrina i m ashu i want to marry u because you r looking so sexy in indian ledy. will u marry me.
priyanka
Wednesday, 16th Jul 2008, 11:50
wish you very happy birthday. i pray to god for your success in your life.
atul
Wednesday, 16th Jul 2008, 11:54
Hi, Kat ,wish you very happu birthday.i am very glad for your success.i think salaman is not a right choice to you as i think.first u decide and think again n again
Anil Chahal
Wednesday, 16th Jul 2008, 14:40
Hi kat, wish u happy birthday.
khushboo
Wednesday, 16th Jul 2008, 16:41
wish u a many many happy returns of the day may god fulfill all ur dreams success would touch ur feet.
SANDEEP SAIN
Wednesday, 16th Jul 2008, 16:43
sabse pahle main katrina ko unke brithday ki hardik subhkamnai data hua aur yahi dua karta hun ki wo din duni aur rat choguni tarki kare. happy birthday to you katrina.
zoya
Wednesday, 16th Jul 2008, 16:43
u r so sweet kat wish u a very very happy b'day
HEMANT
Wednesday, 16th Jul 2008, 17:13
yes thise is true she is realy beuty and hard garil so i whiss you a mannay mannay happy birth day of this day
raj
Wednesday, 16th Jul 2008, 19:17
hi kaitrina....many many Happy Returns of the day....wish a very happy b'day to you
JDKHAN
Wednesday, 16th Jul 2008, 20:15
wish you very happu birthday.i am very glad for your success.i think salaman is a right choice to you as i think.