रोहतक. सरिता दुष्कर्म-आत्महत्या मामले में पूर्व एसआईएस राजेंद्र सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में गिरफ्तार पुलिसकर्मियों सीलकराम व बलराज ने कहा था कि डीएसपी मनवीर सिंह, एक सस्पेंड इंस्पेक्टर, एसआईएस राजेंद्र सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ही रंजिश के चलते सरिता को उकसाया है।
एसपी आलोक मित्तल ने कहा कि इस मामले की जांच रिपोर्ट आने तक उसे सस्पेंड किया गया है।