मुंबई.गैर-मराठियों के खिलाफ राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। मंगलवार को पुणो में दो दर्जन से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारती विद्यापीठ के डेंटल कॉलेज में जमकर तोड़फोड़ की। दोपहर 1 बजे के करीब एमएनएस के 30 कार्यकर्ता कालेज परिसर में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनका कहना था कि भारती विद्यापीठ में भी स्थानीय मराठी छात्रों के बदले दूसरे प्रांत के गैर-मराठियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि पिछले शनिवार से एमएनएस कार्यकर्ताओं ने पुणो में विभिन्न कंपनियों और कालेजों में आए दूसरे प्रदेश के छात्रों का विरोध करते हुए तोड़फोड़ शुरू की है। पुलिस ने पिछले चार दिनों में एमएनएस के करीब 200 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।