HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स 13000 के नीचे, 654 अंक गिरा

मुंबई. भारतीय शेयर बाजार पर फिलहाल मंदड़ियों की पकड़ मजबूत हो गई है। विश्व बाजार से नकारात्मक संकेत मिलने पर घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। कई अमेरिकी बैंक सबप्राइम संकट में फंसे हैं। इसलिए विश्व बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में आशंकाएं बरकरार हैं।

बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण बीएसई सेंसेक्स 654 अंक गिरकर 15 माह के न्यूनतम पर बंद हुआ वहीं निफ्टी में भी 179 अंक की गिरावट रही। यह 3,861 के स्तर पर बंद हुआ। केबल चार सत्रों में सेंसेक्स 1,288 अंक नीचे आ चुका है। नुकसान बढ़कर 2,67,444.11 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: