bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

कॉलेज कर्मचारी के खिलाफ जांच शुरू

उज्जैन. माधव कॉलेज प्राचार्य पिटाई कांड में मंगलवार को कॉलेज प्रशासन ने आत्महत्या का प्रयास करने वाले कर्मचारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. एलएन वर्मा ने पांच प्राध्यापकों की जांच कमेटी बनाई है जो बुधवार शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कर्मचारी के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। प्राचार्य पर हमला करने वाले विशाल एलविन को न्यायालय से जमानत मिल गई।

घटना के दूसरे दिन कॉलेज का माहौल सामान्य रहा, सुबह रोज की तरह कक्षाएं लगीं और विद्यार्थी भी आए। कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नीलेश एलविन और उसके परिजनों के व्यवहार को लेकर खासा गुस्सा देखा गया। प्राचार्य डॉ. वर्मा ने एलविन के रिकॉर्ड निकलवाए। उसे अभी तक ११ नोटिस दिए गए हैं, इनमें से अधिकतर बिना बताए अनुपस्थिति के हैं। कमेटी ने मंगलवार को दिनभर एलविन के रिकॉर्ड खंगाले। रिपोर्ट के बाद एलविन के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। एलविन मूलत: विश्वविद्यालय का कर्मचारी है इसलिए कॉलेज प्रशासन उस पर सीधे कार्रवाई नहीं कर सकता है।

नीलेश की पत्नी भी गिरफ्तार, जमानत

इधर प्राचार्य डॉ. वर्मा पर हमला करने वाले विशाल एलविन को न्यायालय ने जमानत पर छोड़ दिया। मंगलवार सुबह देवासगेट पुलिस ने नीलेश एलविन की पत्नी सुनीता को गिरफ्तार किया था। विशाल और सुनीता को मंगलवार को देवासगेट पुलिस ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अभिषेक गौड़ की कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने १क्क्क्क् रुपए की जमानत पर छोड़ दिया है। देवासगेट पुलिस ने सोमवार को नीलेश की मां एला पति एलविन, पत्नी सुनीताबाई, भाभी गुड्डीबाई पति विशाल एलविन और विशाल पिता एलविन के खिलाफ धारा ३३२, ३५३, ४४७, ५क्६ और ३४ के तहत दर्ज किया था। मामले में एला एलविन और गुड्डीबाई की गिरफ्तारी नहीं हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: