HomeSportsCricket Cricket

आसिफ टीम से सस्पेंड

लाहौर.आईपीएल में डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। पीसीबी ने सोमवार को कहा कि वह आसिफ के खिलाफ आईपीएल की ड्रग्स ट्रिब्यूनल को जांच के लिए पूरी मदद करेगा।

पीसीबी की मुख्य संचालन अधिकारी शफकत नगमी ने पाक बोर्ड द्वारा आसिफ को निलंबित करने की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आसिफ को डोप टेस्ट में पॉजिटिव मिलने की रिपोर्ट के खिलाफ अपील करने का अधिकार है।

वाडा के परिणाम को चुनौती देंगे आसिफ: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि वे डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की वाडा के रिपोर्ट को चुनौती देंगे।

आसिफ ने कहा कि उन्होंने ‘बी’ नमूने के परीक्षण के लिए भी आग्रह किया है। विश्व डो¨पग निरोधी एजेंसी (वाडा) के नियमों के अनुसार डोप टेस्ट के पहले चरण में असफल खिलाड़ी अपने दूसरे टेस्ट का आग्रह कर सकते हैं। आसिफ के वकील शाहिद करीम ने कहा कि मेरे मुवक्किल को दोषी ठहराया जा रहा है, लेकिन वे निदरेष हैं।

अंग्रेज वकील मार्क गे की मदद लेंगे आसिफ : खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश में जुटे आसिफ इंग्लैंड के मशहूर वकील मार्क गे की मदद लेंगे। मार्क की गिनती डोपिंग मामलों के विशेषज्ञ वकीलों में होती है। वे वाडा के लिए कानून बनाने वाले वकीलों में शुमार हैं।

‘पीसीबी को देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले क्रिकेटर्स का समर्थन करना बंद कर देना चाहिए। यह वक्त बताएगा कि आसिफ दोषी है या नहीं? लेकिन इसमें शक नहीं कि उनके कारण देश के सम्मान को ठेस पहुंची है।’

-(जावेद मियांदाद, पूर्व पाक कप्तान)

‘आसिफ की खबर देश के लिए दुखद है। यह समझ में नहीं आता कि पाक क्रिकेटर्स ड्रग्स का सेवन क्यों कर रहे हैं। खिलाड़ियों का बार-बार डोप मामले में फंसना पीसीबी की भी नाकामी है।’

-(जहीर अब्बास, पूर्व पाक कप्तान)

‘आसिफ अब सहानुभूति के लायक नहीं रह गए हैं। उनका व्यवहार गैरजिम्मेदाराना है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर देश के राजदूत जैसे होते हें। उन्हें यह पता होना चाहिए कि उनके कृत्यों से देश के सम्मान पर असर पड़ता है।’-(मोइन खान, पूर्व पाक कप्तान)

‘देश एक प्रतिभाशाली गेंदबाज खो सकता है। यह दुखद है। आसिफ के वर्तमान विवाद से पता चलता है कि खिलाड़ियों में बोर्ड के प्रति सम्मान या डर नहीं है। ’

-(रमीज राजा, पूर्व पाक कप्तान)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: