HomeNewsInternational International

ओबामा के कार्टून पर बवाल

न्यूयॉर्कअमेरिका की पत्रिका न्यू यॉर्कर के मुख्य पृष्ठ पर छपे राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा और उनकी पत्नी के कार्टून पर ओबामा के समर्थकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदावार जॉन मैक्केन और उनके समर्थकों ने भी इसकी आलोचना की है।

संपादक की सफाई

इस कार्टून में ओबामा को मुस्लिम ड्रेस और उनकी पत्नी को आतंकवादी ड्रेस में दिखाया गया है। पत्रिका के संपादक डेविड रेमनिक का कहना है कि यह कार्टून ओबामा की आलोचना करने वाले कट्टरपंथियों पर किया गया कटाक्ष है। पत्रिका में छपे एक लेख में ओबामा के आलोचकों की आलोचना की गई है और कहा गया है कि इन आलोचकों ने भय का माहौल बनाया और ओबामा को एक कट्टरपंथी मुस्लिम के रूप में चित्रित किया जो गलत है।

हालांकि राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों बराक ओबामा और जॉन मैक्केन ने इस काटरून पर पत्रिका को आड़े हाथ लिया और कड़ी आलोचना की।

क्या है कार्टून में

कार्टून में ओबामा और उनकी पत्नी को व्हाइट हाउस में दिखाया गया है, जिसमें एक कोने में अमेरिकी झंडा जल रहा है और दीवार पर तस्वीर दिखाई गई है जो संभवत: ओसामा बिन लादेन की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: