bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

2 परसेंट खिसकी कटऑफ लिस्ट

जयपुर.महारानी कॉलेज में मंगलवार को तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी की गई। कैमिस्ट्री, बॉटनी और फिजिक्स ऑनर्स के अलावा सभी कोर्स के लिए लिस्ट जारी कर दी गई। 20 जुलाई को जारी फाइनल कटऑफ लिस्ट।

महारानी कॉलेज में तीसरी लिस्ट में भी सबसे ज्यादा कटऑफ बीकॉम एबीएसटी ऑनर्स की ही रही। यह सैकंड कटऑफ के मुकाबले दो परसेंट खिसक कर 87.4 पर थमी। इस साल की बीकॉम पास कोर्स की थर्ड कटऑफ भी पिछले साल की फस्र्ट कटऑफ से भी ज्यादा है। पिछले साल की फस्र्ट कटऑफ 84 परसेंट थी। बीबीए और बीसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स की डिमांड भी इतनी है कि सैकंड लिस्ट में बीबीए कि कटऑफ 78 और बीसीए की 74 परसेंट रही है।

महारानी कॉलेज की वाइस प्रिंसीपल प्रो. जीडी शर्मा ने बताया कि कॉलेज में ज्यादातर सीट्स पर एडमिशन दिया जा चुका है। एससी और एसटी कैटेगरी में या तो सभी योग्य आवेदकों को एडमिशन दे दिया गया है या फिर उनमें एक भी फॉर्म नहीं बचा है। थर्ड लिस्ट में सलेक्ट स्टूडेंट्स को फीस जमा कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। कॉलेज के एडमिशन कमेटी के कन्वीनर प्रो. एनएम शर्मा ने बताया कि अब खाली सीट्स के लिए 20 जुलाई को फाइनल कटऑफ लिस्ट निकाली जाएगी। इसमें सभी सीटों पर एडमिशन दे दिए जाएंगे।

थर्ड लिस्ट में होम साइंस की कटऑफ भी 61 परसेंट रही। साइंस बायो 72.46 और साइंस मैथ्स 70.77 परसेंट रही है। बीए पासकोर्स में जनरल कैटेगरी की थर्ड कटऑफ 68.62 परसेंट रही।

महारानी कॉलेज थर्ड कटऑफ लिस्ट

होम साइंसजनरल 61

साइंस बायो

जनरल 72.46

ओबीसी 71.60

एससी 61.38

एसटी 64

साइंस मैथ्स

जनरल 70.77

ओबीसी 70.15

एससी 52

एसटी 63.38

बीसीए

जनरल 74.15

ओबीसी 69.85

एससी 57.85

एसटी 53.69

फिजिक्स ऑनर्स

जनरल 60.62

बीए पास कोर्स

जनरल 68.62

ओबीसी 65.23

एससी 62

एसटी 65.20

बीकॉम पास कोर्स

जनरल 86.46

ओबीसी 73.

एससी सभी को

एसटी सभी को

बीकॉम पास कोर्स एसएफएस

जनरल 85.20

ओबीसी 71.38

एससी 59.80

एसटी सभी को

एबीएसटी ऑनर्स

जनरल 87.40

ओबीसी 66.92

एससी सभी को

एसटी सभी को





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: