भोपाल.कोई अपनी डॉयलॉग डिलेवरी को सशक्त करने की प्रैक्टिस कर रहा था तो कोई आवाज में आक्रोश लाने की। रवीन्द्र भवन के गार्डन में यंग्स थियेटर ग्रुप के कलाकार समाज के उन दरिंदों के प्रति घृणा का भाव दर्शाने की कोशिश कर रहे थे जो बेबस लड़कियों का शोषण करने से नहीं चूकते।
सभी कलाकार भारत भवन में 16 जुलाई को मंचित होने जा रहे नाटक ‘मंजी’ की रिहर्सल कर रहे थे। पिछले एक महीने से सरफराज हसन के निर्देशन में लगभग 17 कलाकार सत्य घटना के आधार पर तैयार किए गए नाटक की रिहर्सल कर रहे हैं जिसके लेखक योगेश त्रिपाठी हैं। निर्देशक सरफराज हसन ने बताया कि साल 2003 में सतना में एक सोलह वर्षीय गरीब लड़की मंजी का रेप किया गया।
मंजी का किरदार निभा रहीं रिया अग्रवाल ने बताया कि वे पहली बार इतने बड़े मंच पर मुख्य पात्र के रूप में प्रस्तुति देंगी। रिया कहती हैं, उस लड़की की बेबसी को महसूस किया इसलिए इस रोल को करने की ताकत मिल गई।