भोपाल.बैंक कर्मचारी इस साल राखी का त्योहार नहीं मना पाएंगे। बैंकों के लिए घोषित छुट्टियों में रक्षाबंधन की छुट्टी शामिल नहीं हैं। राज्य सरकार द्वारा बैंकों के लिए रक्षाबंधन की छुट्टी घोषित नहीं करने से बैंककर्मियों में नाराजगी का माहौल है।
बैंककर्मियों का आरोप है कि सरकार सांस्कृतिक त्योहारों की छुट्टियां बंद कर रही है। बैंकों के लिए राज्य सरकार रिजर्व बैंक की सलाह पर निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट एक्ट के तहत छुट्टियां घोषित करती है। सरकार ने पिछले साल से रक्षाबंधन पर बैंकों की छुट्टी बंद कर दी है, लेकिन पिछले साल राखी रविवार को होने से इसका अधिक असर नहीं पड़ा। केवल वे शाखाएं जो रविवार को खुलती हैं वहां के कर्मचारियों को काम पर जाना पड़ा।
यह छुट्टियां भी बंद हो गईं
>> गणोश चतुर्थी >> महाष्टमी
>> दीपावली दूसरे दिन
ये भी काम के दिन
>> रंग पंचमी
>> वर्ष प्रतिपदा
>> मकर संकं्राति
>> गणोश चतुर्थी