HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मेडिकल छात्रों का पुलिस पर हमला

भोपाल.शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात उस समय हड़कंप मच गया जब बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस सिलसिले में 36 विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। बाद में 31 को रिहाकर बाकी पांच को जेल भेज दिया गया।

सोमवार की रात कोहेफिजा के पास मेडिकल कालेज के तीन छात्रों का कलेक्टर कार्यालय में क्लर्क अफरोज से झगड़ा हो गया था जिसमें एक छात्र को चोट आई। कोहेफिजा पुलिस छात्र को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले गई। इस बीच मेडिकल कालेज में यह अफवाह फैल गई कि पुलिस ने छात्रों से मारपीट की है। इस पर बड़ी संख्या में छात्रों ने वहां पहुंचे पुलिस बल पर हमला बोल दिया।

जिसमें एक सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गई। उत्तेजित छात्रों पर काबू पाने के लिए उसने बल प्रयोग भी किया। घटना के बाद मंगलवार की सुबह से ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालांकि वहां स्थिति शांतिपूर्ण रही और अस्पताल का काम रोजमर्रा की तरह सामान्य रूप से चलता रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: