HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

‘शॉटकर्ट’ के सैट पर अमृता की चोली खिसकी

मुंबईं. फैशन शोज में कैटवॉक के दौरान मॉडल्स के कपड़ों का खिसकना आम बात है, लेकिन अब यही सब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हो रहा है। हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म ‘शॉटकर्ट’ के एक आइटम गीत की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री अमृता राव को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल, पिछले दिनों इस गीत की शूटिंग के दौरान अमृता की चोली सारी यूनिट के सामने गिर गई और उन्हें सबके सामने शर्मिन्दा होना पड़ा।

हालांकि उन्होंने सबके सामने वहां कुछ जाहिर नहीं होने दिया और चुपचाप वैनिटी वैन में चली गईं। वहां से आने के बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू की और सबके साथ ऐसे व्यवहार किया जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं था।

अमृता की इस ड्रैस को मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। एक सूत्र ने बताया कि इस हादसे से अनिल कपूर बहुत ज्यादा नाराज थे। उन्होंने उसी समय यूनिट के सभी सदस्यों से कह दिया कि वे इस खबर को मीडिया तक न जाने दें। हालांकि जब इस हादसे के बारे में अमृता से पूछा गया तो उन्होंने सैट पर ऐसा कुछ भी होने से इनकार किया।

उधर कोरियोग्राफर बोस्को ने कहा कि उन्होंने उस दिन अमृता के साथ शूटिंग तो की थी, लेकिन ऐसे किसी हादसे की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
brijesh
Wednesday, 16th Jul 2008, 16:49
this is a best newspaper
sony velly karnal
Thursday, 17th Jul 2008, 10:25
ye sab publicsity stunt hai logo ka fuddu bnaya ja raha hai