रतलामसराफा इतिहास के तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए सोना-चांदी के भाव अब तक के सर्वोच्च शिखर पर जा बैठे हैं। एक माह से लगातार चढ़ाई करते हुए मंगलवार को सराफा बाजार में सोना 13725 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 25450 रुपए प्रति किलो के भाव बिकी। सोमवार को सोना १३३५क् और चांदी २४८५क् के स्तर पर थी, इसमें एक दिन में क्रमश: ३२५ और ६क्क् रुपए का उछाल आया है। जानकारों के अनुसार क्रूड आइल की कीमतों में तेजी और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था गड़बड़ाने के कारण मूल्यवान धातुओं में तेजी आई है।
फरवरी 2008 में सोने ने 11 हजार और चांदी ने 20 हजार के आंकड़े को पार कर अप्रैल में उच्चतम कीमत 13500 और 24475 को छुआ था। इसके बाद शुरू हुई गिरावट के बाद जून में सोना लगभग 11300 और चांदी लगभग 22320 तक पहुंच गई थी। करीब एक माह में सोने-चांदी की कीमतों में क्रमश: 2425 रुपए प्रति दस ग्राम और 3130 रुपए प्रतिकिलो का इजाफा हुआ है। विपरीत इसके सितंबर 2007 में सोने के दाम 9050 और चांदी के 16700 रुपए थे।
ऐसे छुआ शिखर
दिनांक सोना स्टैंडर्ड चांदी टंच
9 जुलाई 13025 2415010 जुलाई 13000 24400
11 जुलाई १३२२५ २४६२५
12 जुलाई १३३60 2485014 जुलाई १३३50 24850
15 जुलाई 13725 2545(भाव : सोना प्रति दस ग्राम, चांदी प्रतिकिलो में)क्रूड आइल की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण और अंतरराष्ट्रीय बाजार की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाने से सोना-चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई है। अप्रैल में सोना-चांदी उच्चतम कीमत पर बिके थे, उसके बाद दोनों में ही लगातार गिरावट जारी थी। एक माह से जारी बढ़त के बाद मंगलवार को सोना 13725 और चांदी 25450 के भाव बिकी। यह सराफा बाजार में अब तक का रिकॉर्ड भाव है।
- मनोज शर्मा, सराफा व्यावसायी