HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

टीचर ने छात्रा के मुंह पर लिखा, ‘मैं पढ़ती नहीं’

फरीदाबाद.सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका द्वारा एक छात्रा के चेहरे पर कलम से ‘मैं पढ़ती नहीं हूं’ लिख कर घुमाने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षिका की करतूत से नाराज छात्रा के परिजनों एवं ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। घटना नगर निगम क्षेत्र के गौंछी गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल की है। रामपाल की बेटी परीक्षा (14) 8वीं की छात्रा है। उसका आरोप है कि पढ़ाई नहीं करने पर शिक्षिका संगीता ने मंगलवार को उसके चेहरे पर ‘मैं पढ़ती नहीं हूं’ लिखकर स्कूल में घुमाया। इससे उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा है।

सहपाठियों के बीच अपनी जलालत से खिन्न लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी और कहा कि अब वह स्कूल नहीं जाएगी। उसके पिता ने इसकी चर्चा ग्रामीणों से की तो वे भी भड़क गए। बुधवार को स्कूल खुलने से पहले ही ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और संगीता को सस्पेंड करने की मांग के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए स्कूल स्टाफ ने संगीता को एक कमरे में बंद कर दिया। जब ग्रामीण दरवाजा तोड़ने लगे तो प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दे दी। पहले तो पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांग पर अड़े रहे और पुलिस से भिड़ गए।

स्थिति बिगड़ी तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बच्चे स्कूल से भागने लगे। लाठीचार्ज में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। इसके बाद जब भीड़ छंटी तो पुलिस ने कमरे में बंद शिक्षिका को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इससे पहले, जिला शिक्षा अधिकारी मूलचंद यादव सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रीमीणों को आश्वास्त किया कि आरोपी शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मामले में सच्चई नजर आ रही है। जांच के बाद ही और बात सामने आ पाएगी।

-मूलचंद यादव, डीईओ

इस संबंध में हमारे पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जा सकती है।

-प्रभारी, मुजेसर थाना





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: