bhaskar Web English
HomeNewsHimachal PradeshShimla Shimla

कुएं में गैस रिसाव, पांच लोगों की मौत

नूंह/पुन्हाना.हथीन ब्लॉक के गांव उटावड़ स्थित तालाब वाली मस्जिद के कुएं में बुधवार को गैस रिसाव से पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी 70 फीट गहरे सूखे कुएं में नल-कूप ठीक करने उतरे थे। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने शवों को बाहर निकाला। डीसी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 1.25 लाख रुपए सहायता राशि दिलवाने की घोषणा की है। इसके अलावा एक लाख रुपए प्रदेश सरकार तथा 25 हजार रेडक्रास सोसायटी देगी।

सोमवार सुबह को कुएं में लगा नल-कूप में खराबी आ गई थी। हालांकि इसे ठीक कर दिया गया था, लेकिन बुधवार को फिर इसमें खराबी आ गई। इसे ठीक करने सुबह 7:30 बजे शहाबुद्दीन (22) कुएं में उतरा। जब वह ऊपर नहीं आया तो रहीस (23) नीचे गया। थोड़ी देर बाद चिल्लाने की आवाज आई तो दाउद (35) भी ग्रामीणों को फटकारते हुए कुएं में उतर गया। जब उसकी भी आवाज नहीं आई तो इस्माइल (35) भी नीचे उतरा।

इस दौरान कुएं के आस-पास भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। इतने में शहाबुद्दीन का भाई आस मोहम्मद भी वहां आ गया। जब उसे पता चला कि भाई नीचे है तो वह भी कुएं में उतर गया।

थोड़ी देर बाद जब पांचों बाहर नहीं निकले तो जाकिर रस्सी के सहारे नीचे उतरा। नीचे से उसने ग्रामीणों से रस्सी खींचने को कहा। जब उसे निकाला गया तो वह बेहोश था। बाद में उसने बताया कि 30 फीट की गहराई पर ही उसका दम घुटने लगा था।

सूचना पर 10:30 बजे डीसी सीआर राणा, एसएसपी केके राव, डीएसपी सतेन्द्र सिंह, एसडीएम अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेडकर्मी गैस सिलेंडर बांधकर कुएं में उतरे और 70 फुट की गहराई पर पांचों को बेहोशी की अवस्था में पाया। पांचों को बाहर निकाला गया, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: