bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

टाटा अब चश्मों के रिटेल कारोबार में

मुंबई.घड़ी और जेवरातों के व्यवसाय में सफलता के बाद अब टाटा अपने टाइटन ब्रांड के तहत चश्मों का रिटेल कारोबार शुरू करने जा रहा है। बुधवार को मुंबई में ‘टाइटन आई प्लस’ नाम से एक साथ पांच स्टोर्स शुरू किए गए। इनमें एक टाइटन का अपना स्टोर है, तो बाकी चार फ्रेंचाइजी हैं।

तीन साल में 200 स्टोर्स :

टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधकीय निदेशक भास्कर भट ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनकी देश भर में 200 स्टोर्स शुरू करने की योजना है। कंपनी ग्राहकों को वह सुविधाएं प्रदान करेगी, जो अब तक बाजार में उपलब्ध नहीं थीं।

इस वर्ष 80 स्टोर:

भट ने बताया कि इस वर्ष देश भर में टाइटन आई प्लस के 80 स्टोर खुलने वाले हैं। एक स्टोर शुरू करने में 35-40 लाख रुपए का खर्च आता है। कुछ स्टोर्स कंपनी के होंगे तो कुछ फ्रेंजाइजी शुरू करेंगे। इनमें टाइटन ब्रांड के अलावा दूसरे देसी व विदेशी ब्रांड भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए विशेष रूप से विकसित ब्रांड ‘डैश’ भी उपलब्ध होगा।

आधुनिक डिजायन के चश्मे :

आईवेयर विभाग के सीईओ एस रविकांत ने बताया कि टाइटन आईप्लस में ग्राहकों की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाएगा। यहां आधुनिक ट्रेंड और उत्कृष्ट गुणवत्ता पर आधारित डिजायन हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

आधुनिक बदलाव के लिए:

टाईटन इंडस्ट्रीज के प्रबंधकीय निदेशक भास्कर भट ने बताया कि देश के आईवेयर बाजार में आधुनिक बदलाव लाने के उद्देश्य से हम टाइटन आई प्लस लेकर आए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: