HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

शुरू हो गया फ्लाइओवर

पानीपत. शहर के बीचोंबीच गुजरने वाले एलिवेटिड फ्लाइओवर का लंबे इंतजार के बाद बुधवार को शुभारंभ हो गया। केंद्रीय मंत्री टीआर बालू और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सिवाह गढ़ी के पास फ्लाइओवर का लोकार्पण किया। हुड्डा ने फीता काटकर औपचारिकता पूरी की। लोकार्पण के बाद बालू और हुड्डा ने फ्लाइओवर के बीच बनी हरित पट्टी पर पौधरोपण किया।

इसके बाद उनका काफिला टोल प्लाजा होते हुए सेक्टर 13-17 में सभा स्थल पर पहुंचा। टोल प्लाजा पर भाजपा व हिन्दू संगठनों ने टीआर बालू को काला झंडा दिखाकर विरोध किया। जब प्रदर्शनकारी हाइवे पर चढ़ गए तो पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। विरोध की आशंका के चलते पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल, अरविंद शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्ण सिंह कादियान, एडीसी डॉ. अमित अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक एमएस श्योराण मौजूद थे। विरोध को देखते हुए केंद्रीय मंत्री बिना रूके टोल प्लाजा से ही निकल गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Deepak sharma
Thursday, 17th Jul 2008, 11:46
My name is deepak sharma living tehsil town panipat in the tehsil town turn they have make a stop place in the stop place the roof is cutting and somebody throw the dead body of just like ( dog, cow, other )etc. and smelt is continue you can stop for there one minute. Please do some think need full Thanks Deepak Sharma