HomeSportsOther Sports Other Sports

मारधाड़ से भरे मैच में भारत पाक को हराकर फाइनल में

हैदराबाद/भोपालछठवें जूनियर एशिया कप हाकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए, जिसके चलते करीब तीन-चार मिनट मैच को रोकना पड़ा। इसमें भारत ने पाक को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दरअसल हुआ यूं कि भारतीय खिलाड़ियों ने 15वें मिनट में ही बढ़त बना ली थी, जो पाक खिलाड़ियों को हजम नहीं हो रही थी। पाक के फुलबैक भारत के इन साइट राइट मनदीप एंतिल को बार-बार परेशान कर रहे थे, इससे तमतमाए एंतिल ने जवाबी हमला कर दिया।

इससे सभी खिलाड़ी आपस में गुत्थम-गुत्था हो गए। हालांकि किसी को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। बाद में मैच सुचारू ढंग से संपन्न हो गया।

अंपायर की गलती रही: असलम

हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडिमय में मैच के दौरान मौजूद भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष असलम शेर खान ने कहा कि अंपायर की गलती रही जो खिलाड़ियों को काबू में नहीं रख सके। दरअसल अंपायर ओमान के थे जो भारत-पाक मैच हाइप में समझ नहीं सके। फिर भी मैं यह कहूंगा कि हाकी में इतना तो चलता है। विवाद कितना बड़ा था यह इस बात से स्पष्ट हो जाता है कि सिकी खिलाड़ी को रेड कार्ड नहीं दिखाया गया।

अशोक ध्यानचंद ने कहा इतना तो चलता है..

मैच के दौरान मौजूद भारतीय हाकी की चयन समिति के सदस्य अशोक ध्यानचंद ने कहा कि हाकी में इतना तो चलता है। विवाद कोई खास नहीं था। फिर भी जो हुआ मैं उसके खिलाफ हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। घटना पहले हाफ की है। बाद में पूरे समय मैच सौहार्द वातावरण में खेला गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: