HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जयपुर में हो सकती है भाजपा सांसदों की बाड़ेबंदी

जयपुर.केन्द्र सरकार के 22 जुलाई के विश्वास मत प्रस्ताव के खिलाफ वोट डालने के लिए भाजपा आलाकमान ने अपने सांसदों की बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 80 सांसदों को जयपुर लाने पर विचार चल रहा है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथसिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर से चर्चा की। हालांकि दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की।

जानकारों ने बताया कि सांसदों की खरीदारी की सूचना के बाद ही भाजपा आलाकमान ने अपने सांसदों से बात की। ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से जुड़े कुछ नेताओं ने भाजपा सांसदों से संपर्क साधा है। बताया गया है कि इन सांसदों को ठहराने के लिए जयपुर के पास स्थित एक रिसोर्ट में व्यवस्था की जा सकती है।

हालांकि सरकार और भाजपा नेताओं ने ऐसी किसी भी तैयारी से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के ज्यादातर युवा सांसद परमाणु करार के पक्ष में हैं और हो सकता है वे अपना यह मत वोटिंग के दौरान भी व्यक्त करें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: