HomeNewsNational National

सुप्रतिम की जिद ने मौत को दी मात

नई दिल्ली.सुप्रतिम दत्ता की जिंदगी एम्स के डॉक्टरों ने 6 घंटे चले लंबे ऑपरेशन के बाद बचा ली है जो चिकित्सा जगत में एक बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। सुप्रतिम दत्ता की गाड़ी का दिल्ली की एम जी रोड के पास एक्सीडेंट हो गया था और लौहे की एक लंबी रॉड उसके सीने के आर पार हो गई थी लेकिन यहां सुप्रतिम ने बिना घबराए अपने आप को संभाला और घटना के बारें में अपने घर पर सूचना दी। उसके बाद उसे एम्स लाया गया जहां एम्स के डॉक्टरों ने अपने हाथों का कौशल दिखाते हुए ऑपरेशन कर सुप्रतिम की जिंदगी बचा ली है।

कुदरता का करिश्मा : एम्स के डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके सुप्रतिम की जिंदगी को खतरे से बाहर निकाल चुके है लेकिन एक्सीडेंट जिस तरह से हुआ है और जो सुप्रतिम की हालात थी उसे देखते हुए वे इसे कुदरत का करिश्मा मान रहें है।

5 फीट 2 इंच रॉड शरीर के आर पार हो गई

एक्सीडेंट के दौरान लोहे की 5 फीट 2 इंच रॉड सुप्रतिम के वक्ष के ठीक नीचे वाले हिस्से के पास से घुसते हुए पीठ के पीछे वाले हिस्से से बाहर निकल गई थी। एक्सीडेंट के बाद सुप्रतिम को तत्काल एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

और मां से कहा मेरा एक्सीडेंट हो गया हैं

23 साल के सुप्रितम दत्ता ऑफिस जाने के लिए ऑफिस की कैब से निकले थे लेकिन रास्ते में ही उनका एक्सीडेंट हो गया और 5 फुट 2 इंच की लंबी रॉड सीने के आर पार हो गई। एक्सीडेंट होने के बाद सुप्रतिम दत्ता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल के द्वारा अपनी मां को सूचना दी कि कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और वह गंभीर रुप से घायल है और शायद उनकीं जिंदगी न बचें। इसके साथ ही उसने तत्काल अपने दोस्तो को भी घटना की जानकारी दी। स्थानिय लोंगो ने भी उसकी मदद की और इन सभी की दुआओ और मदद की बदौलत एम्स के डॉक्टरो ने सफल ऑपरेशन कर बचा लिया ।

जिंदगी के लिए जिद की और मौत को दी मात

सुप्रतिम दत्ता ने 5 फुट 2 इंच की रॉड अपने शरीर के अंदर जाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अपना होश नहीं खोया और अपनी जिंदगी की रक्षा के लिए जो कुछ कर सकते थे किया। 5 फुट 2 इंज की लोहे की रॉड जब काटी जा रहीं थी तो उन्होंने असहनीय दर्द सहा और 6 घंटे चले लंबे ऑपरेशन में मौत को मात देते हुए जिंदगी की लड़ाई जीत ली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
JITENDRS SINGH KUSHWAHA
Friday, 18th Jul 2008, 14:25
un belivable guts. i proude of you, you are genues , etc....