नई दिल्ली :लगाता है राजधानी दिल्ली अब किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं रह गई है और अपराध की राजधानी बनकर रह गई है। बाइकर्स का आंतक थमा ही नहीं था कि दिल्ली के अशोक विहार इलाके के एक प्राथमिक स्कूल की तीन छात्राओं के साथ बलात्कार होने की सूचना है। दिल्ली के अशोक विहार इलाके में दो लोंगो ने स्कूल की तीन छात्राओं के साथ बलात्कार किया है। लड़कियों ने बलात्कार होने की बात अपने मां बाप को बताई है।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और बलात्कार की पुष्टि के लिए छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है । स्कूल कैंपस में इस घटना को किन बाहरी लोंगो ने अंजाम दिया है अभी पता नहीं चल सका है।
दूसरी और तीसरी कक्षा की छात्राएं
बलात्कार की शिकार छात्राएं दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ती है। मामला के खुलासा उस वक्त हुआ जब कुछ लोगों ने एक छात्रा के हाथ पांव बधे हुए और मुंह के ऊपर टेप लगा हुआ पाया। चूंकि उस वक्त स्कूल की छ़ुट़टी का समय हो गया था और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे और जैसे ही उनकों इस मामले का पता चला तो उन्होंने इस मामले की जांच की बात कहीं और मामला सामने आ गया। तीन छात्राओं ने अपने माता पिता को सूचना दी है कि उनकें साथ बलात्कार हुआ है।