HomeSportsCricket Cricket

तैयारियों को आजमाने उतरेगी टीम इंडिया

कोलंबो.श्रीलंका की धरती पर कदम रखने वाली टीम इंडिया सीरीज की शुरूआत के पहले मिले एकमात्र अभ्यास मैच में ही अपनी तैयारियों को परखने और टीम संरचना को अंतिम रूप देने का कार्य अंजाम देना चाहेगी।

भारतीय टीम श्रीलंका बोर्ड एकादश के खिलाफ 18 जुलाई से यहां शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच को लेकर काफी संजीदा है। दरअसल २३ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के पूर्व भारत को अपनी तैयारियों को परखने का यह एकमात्न मौका है। भारतीय टीम प्रबंधन इस इकलौते अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहेगा। उसकी कोशिश होगी कि न केवल अपनी गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी के सारे हथियारों को भी एक बार आजमाकर देख लिया जाए। इससे टेस्ट मैच में उतरते समय टीम संरचना तय करने में मदद मिलेगी।

भारत इस अभ्यास मैच में किसी भी तरह की कोताही का जोखिमनहीं उठा सकता है क्योंकि अगर यहां पर कोई गड़बड़ी हो गई तो उसे संभलने का दूसरा मौका नहीं मिल पाएगा। इस लिहाज से भारत पूरी ताकत और जोश के साथ इस मैच में शिरकत करेगा। अनुभवी लेग स्पिनर अनिल कुंबले की अगुवाई में भारतीय टीम प्रबंधन इस मैच में उस हरेक खिलाड़ी को मैदान पर उतारना चाहेगा जो किसी भी कारण से पिछले दिनों मैच नहीं खेल पाया हो।

इस Ÿोणी में तेज गेंदबाज जहीर खान और ऑफ स्पिनर हरभजन ¨सह के अलावा क्रिकेट जगत की बहुचíचत बल्लेबाजी चौकड़ी भी शामिल है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। सचिन तो ग्रोइन की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में ये सभी बल्लेबाज अहम सीरीज के पहले अपनी लय को हासिल करने कोशिश करेंगे।

जहां तक सलामी जोड़ी का सवाल है तो ऐसा लगता है कि टीम प्रबंधन वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर पर ही दांव खेलेगा। वनडे और ट्वेंटी-२क् क्रिकेट में इन दोनों की जोड़ी ने पिछले छह-सात महीने में कई कमाल दिखाए हैं और उनके आगे भी जारी रहने की उम्मीद कुंबले को होगी। दूसरी तरफ अगर श्रीलंका बोर्ड एकादश की टीम को देखा जाए तो उसमें भी पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो इधर लगातार श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
kapil sharma
Friday, 18th Jul 2008, 13:05
In this match & coming test series indian players will perform strongly & win the series.