HomeNewsInternational International

ओबामा पाक अवाम के साथ गठजोड़ के पक्ष में

वा¨शगटनअमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा ने पाकिस्तान की नई सरकार को समर्थन देने एवं वहां की अवाम के साथ गठजोड़ करने की वकालत की है।

ओबामा ने कहा कि हमें पाकिस्तान की जनता के साथ गठबंधन करने की जरूरत है। हम वहां स्कूलों एवं अस्पतालों जैसे मानवीय उद्देश्यों के लिए मदद करना चाहते हैं। हम पाकिस्तान में लोकतांत्निक प्रयासों को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान और अलकायदा से प्रभावी मुकाबले के लिए वा¨शगटन को पाकिस्तान की नई सरकार के साथ मजबूत रिश्ते स्थापित करने होंगे। उन्होंने कहा कि अल कायदा और तालिबान अमेरिका के साथ साथ पाकिस्तान के लिए खतरनाक है।

श्री ओबामा ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति को अकेला छोड़ देने के लिए अमेरिकी प्रशासन की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि इन दोनों को आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिए सैन्य गठबंधन की जरूरत है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: