नई दिल्ली.
नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने परमहंस आश्रम के स्वामी विशुद्धानंद से अदृश्य योग विद्या सीखी थी और उसी के जरिए अंग्रेंजों की आंखों में झूल झोंक कर भारत से गायब हो गए थे।
अखिल भारतीय योग विद्या प्रचार संघ के सरंक्षक दिनेश शर्मा और योगपीठ के योगी अमित सारस्वत ने गुरुवार को यहां यह दावा करते हुए कहा कि योग सीखने के लिए नेताजी ने गोपनीय रूप से राजस्थान के सवाईं माधोपुर के भैंरो दरवाजे के आश्रम में योग का प्रशिक्षण लिया।
श्री शर्मा ने कहा कि नेताजी की इस यात्रा के दौरान उनके साथ कोई सहयोगी नहीं था और वह अकेले ही योग विद्या सीखने स्वामी विशुद्धानंद के पास आए थे। उस समय यह आश्रम नहीं था बल्कि स्वामी की तपस्या स्थली थी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि नेताजी के जीवन के इस पहलू पर व्यापक शोध कराया जाना चाहिए।