HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रही भारतीय छात्रों की संख्या

नई दिल्ली.ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है और यही कारण है कि इन विश्वविद्यालयों के कार्यालय भारत में खुल रहे हैं। ब्रिटेन के शेफील्ड हैलम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फिलीप जोंस ने यह बात गुरुवार को यहां पत्रकारों से कही। उन्होंने राजधानी में अपने विश्वविद्यालय का कार्यालय शुभारंभ करने की घोषणा करते हुए बताया कि मुंबई के छात्र शिवशंकर को अंतरराष्ट्रीय प्रसारण पत्रकारिता के एम. ए कोर्स के लिए सौ प्रतिशत छात्रवृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि उनके विश्वविद्यालय में दुनिया के 120 देशों के करीब 30 हजार छात्र हैं। इनमें ४२५ छा। केवल भारत के हैं।

उन्होंने बताया कि उनके विश्वविद्यालय ने भारत के कई शैक्षणिक संस्थानों के साथ पार्टनरशिप भी शुरू किया है। प्रो. जोंस ने कहा कि उनके विश्वविद्यालय का भारत में कार्यालय खुलने से भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ने में सुविधा तथा जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि उनका विश्वविद्यालय भारत की कंपनियों से भी संपर्क है ताकि पास करने वाले छात्रों को रोजगार मिल सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: