नेल्लोर (आंध्रप्रदेश). विश्वास मत से पहले कड़ा रुख अपनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा है कि पार्टी और उसके नेताओं का देश हित और विदेश नीति से समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता है। आंध्रप्रदेश के नेल्लोर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऊर्जा उत्पादन में सुधार के लिए आधुनिक परमाणु तकनीक हासिल करने में जुटी केंद्र की यूपीए सरकार को कैसे दोषी ठहराया जा सकता है।
उनके अनुसार केंद्र सरकार भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए और अधिक न्यूक्लियर प्लांट स्थापित करने के उद्देश्य से ही परमाणु करार पर आगे बढ़ी है। ऊर्जा उत्पादन के लिए नए परमाणु संयंत्र र्व ईधन दूसरे देशों से आयात किए जाएंगे।