HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

बायपास से गुजरना महंगा

भोपाल. मिसरोद से बैरागढ़ तक प्रस्तावित भोपाल बायपास मार्ग से गुजरना काफी महंगा पड़ेगा। निजी चार पहिया वाहन का टोल टैक्स 18 रुपए होगा और मल्टी एक्सल व्हीकल के गुजरने पर 219 रुपए देना होंगे। टोल की इन दरों में हर साल सात प्रतिशत का इजाफा भी होगा।

मप्र रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन द्वारा बनाए जाने वाले इस 52 किमी बायपास का निर्माण इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। जून-2010 तक यह बन कर तैयार हो जाएगा।

कारपोरेशन के सूत्रों के अनुसार निर्माण लागत के आधार पर तय फामूर्ले के अनुसार पांच अलग- अलग श्रेणी के वाहनों का प्रति किलोमीटर टोल टैक्स तय किया जाता है।

जानकारी के अनुसार निजी कार व जीप की टोल दर 35 पैसे प्रति किमी के आधार पर तय की गई ह,ै तो मल्टी एक्सल व्हीकल की दर 4 रुपए 21 पैसे प्रति किमी के आधार पर निर्धारित की गई है। इसी तरह हलके व्यावसायिक वाहन (एलसीवी) के टोल टैक्स की दर 85 पैसे, बस की 1.75 और ट्रक की टोल टैक्स दर 4.21 रुपए प्रति किमी के मान से तय की गई हैं।

कारपोरेशन अधिकारियों के अनुसार बायपास के दोनों छोर पर नाका बनाया जाएगा। किसी एक नाके पर ही टोल टैक्स अदा करना पड़ेगा। यदि कोई व्यक्ति दोनों टोल नाके के बीच में वाहन चलाता है, तो उसे टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। हालांकि टोल टैक्स की दरें टेंडर के आधार पर तय होती है।

टोल टैक्स की दरें तो टेंडर डाक्यूमेंट में ही तय हो जाती हैं।
—मो. सुलेमान,प्रबंध संचालक,मप्र रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन

किस वाहन पर कितना टोल टैक्स
निजी कार, जीप18
हल्के व्यावसायिक वाहन 44
बस91
ट्रक110
मल्टी एक्सल व्हीकल 219

बायपास के बारे में जानकारी

निर्माण एजेंसी : मप्र रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन
कुल लंबाई : 52 किमी (फोर लेन)
लागत : 231 करोड़
कार्य शुरू होने की संभावना : दिसंबर- 2008

कहां से कहां तक बनेगा बायपास

मिसरोद से रायसेन रोड, विदिशा रोड, बैरसिया रोड और नरसिंहगढ़ रोड होते हुए इंदौर-भोपाल मार्ग तक।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: