अजमेर. एसपी आनंद श्रीवास्तव ने जिला पुलिस बेड़े में भारी फेरबदल किया है। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार 19 इंस्पेक्टर और 39 सब इंस्पेक्टरों को इधर-उधर किया गया है। शहर के प्रमुख क्लॉक टावर थाने में सीआई प्रमोद स्वामी को लगाया गया है, जबकि क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी राजेन्द्र त्यागी को केकड़ी थाने में तैनात किया गया है। दूसरी रेंज से अजमेर में आए सीआई और एसआई को भी थाने आवंटित किए गए हैं।
इंस्पेक्टर..
पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर सुरेन्द्रसिंह को कोतवाली, महेश शर्मा को सिविल लाइंस, सतीशकुमार यादव को अलवर गेट, रूपकिशोर चतुर्वेदी को क्रिश्चियन गंज, महेन्द्रकुमार गुप्ता को रामगंज, मोटाराम बेनीवाल को किशनगढ़, मोहम्मद अनवर को यातायात शाखा, रघुवीरसिंह को अपराध सहायक, लूणाराम को संचित निरीक्षक पुलिस लाइंस, नरपतसिंह को प्रभारी एसआईएस, कोतवाली थाना प्रभारी गोपालसिंह को परामर्श केन्द्र,टीआई खान मोहम्मद को पुलिस कंट्रोल रूम, आरआई निलांबर सिंह को मसूदा थाना, केकड़ी थाना प्रभारी राजेश वर्मा को नसीराबाद सिटी, क्लॉक टावर थाना प्रभारी चंद्रसिंह रावत को गंज, एसआईएस प्रभारी रामचंद्र को ब्यावर सदर और चेतना भाटी को पुलिस परामर्श केन्द्र से स्थानांतरित कर महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
कौन-कहां तैनात..
एसआई रामेश्वर भाटी को प्रभारी सीआईयू, करणसिंह व संग्रामसिंह को कोतवाली, रामदयाल को सिविल लाइंस, रामसिंह व भूपेन्द्रसिंह को क्रिश्चियनगंज, मोहम्मद इस्माइल को क्लॉक टावर, रोहित चावला व प्रेमसिंह को अलवर गेट, सूर्यभान सिंह को अपराध शाखा, उम्मेदसिंह, सेढ़ूराम, फूले खां, सुरेन्द्रसिंह व भींवाराम को पुलिस लाइंस, रामभंवरसिंह को पुष्कर, रतनलाल को यातायात शाखा, राधेश्याम भट्ट को ब्यावर सिटी, रामचंद्र राव को मदनगंज, जुगराजसिंह, रामानंद व ओमप्रकाश को ब्यावर सदर, नाहरमल को केकड़ी, भंवरसिंह को किशनगढ़, कैलाशचंद्र को गंज, विद्यादेवी को जिला विशेष शाखा, परमाराम को क्रिश्चियनगंज और महावीर प्रसाद को रामगंज थाने में पदस्थापित किया गया है।
एसआई थाना प्रभारी
सब इंस्पेक्टर शमशेर खां को थाना प्रभारी बांदरासिंदरी, रमेन्द्रसिंह को जवाजा, रवीन्द्रसिंह को मांगलियावास, कैलाश को बिजयनगर, मुस्ताक खां को रूपनगढ़, रमेश तिवाड़ी को श्रीनगर, सत्येन्द्र सिंह को अरांई, महिपाल सिंह को भिनाय, अनिलकुमार को टाटगढ़, पांचूराम को गेगल, गिरवरसिंह को पीसांगन थाना प्रभारी बनाया गया है।