News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. रमन सरकार की विकास यात्रा और फिर विधानसभा का मानसून सत्र निपटाने के बाद मंत्री, विधायक और निगम व मंडलों के अध्यक्ष धार्मिक यात्रा पर निकल रहे हैं।
पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष राव समेत आधा दर्जन नेता देवी दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया गया है उनकी यात्रा 10 दिनों की है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, विधायक देवजी पटेल करीब 300 समर्थकों के साथ शुक्रवार को बैजनाथ धाम जा रहे हैं। यहां रेलवे स्टेशन पर सुबह 9 बजे बकायदा कार्यक्रम भी आयोजित है।
गौरतलब है कि यह जत्था पिछले वर्ष भी बैजनाथ धाम गया था। उच्च शिक्षा मंत्री डा. कृष्ण मूर्ति बांधी दो दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। बताया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल भी तीर्थ पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इन नेताओं के साथ कई विधायक, निगम मंडलों व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी जा रहे हैं।