HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

16 घंटे लगा जाम

बलौदा. नशे मे धुत्त ट्रेलर चालक ने बुधवार की रात 8 बजे बछौद में सड़क किनार स्थित एक विशाल वृक्ष को ठोकर मार दी। पेड़ के साथ 11 केव्ही विद्युत खंभा टूट गया जिससे गांव की बिजली गुल हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रात 8 बजे से ही बिलासपुर बलौदा मार्ग मे चक्का जाम कर दिया था।

गुरूवार दोपहर ख्फ् बजे तक चक्का जाम रहा। जानकारी के अनुसार खांड़ा स्थित कोलवाशरी से कोयला खाली कर ट्रेलर दीपका जा रहा था। बछौद के पास ट्रेलर ने पेड़ को ठोकर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि पेड़ ट्रेलर में फंस गया।

इसके बाद ट्रेलर विद्युत खंभे से जा टकराया। अनियंत्रित ट्रेलर की ठोकर से एक साथ ख्ख् खंभे उखड़ गए। रात का समय होने से कोई भी इस घटना से हताहत नहीं हुआ। ट्रेलर चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक एनएल 02डी-9444 को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है।

सड़क के दोनों ओर लगी ट्रकों की कतार
बिलासपुर बलौदा मार्ग पर चक्काजाम की सूचना पर बलौदा पुलिस घटना स्थल पहुंची। लेकिन स्थिति को नियंत्रण से बाहर देखकर अकलतरा पुलिस को सूचना दी गई। जिससे थाना प्रभारी अजितेश सिंह अपने स्टाफ के साथ वहां पहुंचे। इस बीच सड़क के दोनों ओर तीन-तीन किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी लाइन लग गई।

सुबह ख्ख् बजे तहसीलदार पीके गुप्ता, जेई विद्युत मंडल श्री सोनवानी ने आकर क्षति का हिसाब लगभग 86 हजार लगाया । जिसे कोलवाशरी प्रबंधन द्वारा चेक के माध्यम से तुरंत देने की बात कही गई। जेई श्री सोनवानी ने एक सप्ताह में विद्युत व्यवस्था बहाल करने का आव्श्रासन दिया। इसके बाद ही यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: