bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

36.50 लाख पर हाथ साफ

बाढड़ा(भिवानी). निकटवर्ती गांव बेरला के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से वीरवार दोपहर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद चार लुटेरे पिस्तौल की नोक पर साढ़े 7 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करके लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घटना वीरवार दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर गांव के बस स्टैंड पर स्थित पीएनबी में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक बैंक में आए। उस वक्त बैंक में शाखा प्रबंधक कल्याण सिंह, केशियर जसवंत सिंह व क्लर्क रविंद्र के अलावा आधा दर्जन उपभोक्ता मौजूद थे।

हथियारों से लैस युवकों में से एक युवक पिस्तौल लेकर बैंक के मेन गेट पर खड़ा हो गया, जबकि अन्य युवक पिस्तौल लहराते हुए बैंक के अंदर घुस आए और मौजूद सभी लोगों से अपने-अपने स्थान पर खड़े रहने को कहा। इस दौरान एक लुटेरे ने बैंक शाखा प्रबंधक कल्याण सिंह की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और बैंक में मौजूद राशि को थैले में डालकर उसके हवाले करने को कहा।

तभी एक लुटेरे ने बैंक के काउंटर पर रखी 3 लाख 2 हजार 800 रुपए की राशि थैली में डाल दी और फिर बैंक लॉकर से 4 लाख 50 हजार रुपए की राशि भी निकालकर थैले के डाल ली। चारों लुटेरे कुल 7 लाख 52 हजार 800 रुपए की राशि लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव मांढी की तरफ फरार हो गए। इसके बाद बैंक प्रबंधक कल्याण सिंह ने बैंक लूटने की सूचना बाढड़ा पुलिस को दी।

डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन व आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: