News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पंजाब के बड़े जिलों के देहाती क्षेत्रों में भी अलग से एसएसपी ग्रामीण पद बनाने की कवायद शरू कर दी है। इनमें फिलहाल तीन जिलों में से ही ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग एसएसपी होंगे, जिनमें पटियाला, जालंधर व फिरोजपुर का चयन किया गया है। इसके लिए राज्य सरकार के पास अभी प्रस्ताव विचारधीन है।
नए ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाने वाले पुलिस में प्रकाश सिंह बादल की नेतृत्व वाली सरकार अपने चहेते पीपीएस अधिकारियों को अडजस्ट करना भी लगभग तय माना जा रहा है। क्योंकि सभी जिलों के एसएसपी के कॉडर पद होने के कारण आईपीएस लगाने अनिवार्य है।
लेकिन इन नए ग्रामीण पुलिस जिले बनने पर पीपीएस अधिकारियों के तैनात किया जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार ने लुधियाना, मोहाली और अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र के लिए एसएसपी के पद बना दिए थे।
लोगों की दिक्कतें होगी दूर : पुलिस विभाग ने बड़े जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग पुलिस जिला बनाने का प्रस्ताव के पीछे मुख्य कारण लोगों की आ रही समस्याओं को मद्देनजर किया गया है। विभाग के उच्च अधिकारियों का मानना है कि बड़े जिलों होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के अपनी समस्या की शिकायत करने के लिए पूरा एक दिन खराब करना पड़ता है। क्योंकि कई गांव ऐसे है, जहां से करीब 70 किलोमीटर से लेकर 100 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है।
थानों के आधार बनेगा पुलिस जिला : ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग एसएसपी की तैनाती थानों के आधार पर होगी। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाने एसएसपी (ग्रामीण) देखेगा जबकि शहरों में पड़ते थाने एसएसपी अर्बन की निगरानी के नीचे होंगे।