HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

अटवाल का फैसला एनडीए के हाथ

लुधियाना. लोकसभा के स्पीकर सोमनाथ चटर्जी द्वारा पद से त्यागपत्र देने की स्थिति में डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल भी त्यागपत्र दें या नहीं , इसका फैसला एनडीए करेगा। यह घोषणा वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने की।

गौरतलब है कि अकाली दल ने सरकार के खिलाफ वोट देने का फैसला किया है। बादल ने गंभीर मामलों में सजा काट रहे लोकसभा सदस्यों को विश्वास मत पर वोट देने के लिए जमानत दिए जाने के बारे कहा कि ऐसे सांसदो की सदस्यता खत्म कर देनी चाहिए।

फोसे ने की डील की आलोचना

कोलकाता. वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों के फोरम त्नफोसेटत्न ने परमाणु करार की आलोचना की है। उसके अनुसार करार के कारण भारत को यूरेनियम-238 पर आधारित परमाणु ऊर्जा तकनीक मिलेगी। इसके कारण देश को हमेशा यूरेनियन समृद्ध देशों और बड़े व्यावसायिक घरानों पर निर्भर रहना पड़ेगा। त्नफोसेटत्न ने कहा, आपूर्ति और संवर्धित यूरेनियम की कीमत के लिए भारत इन देशों की दया पर निर्भर होगा। इससे ऊर्जा की लागत में बढ़ोतरी होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: